कानपुर देहात में फर्जी बैंक गारंटी पर चार फर्मों पर एफआईआर
कानपुर देहात। बेसिक शिक्षा विभाग में मैनपावर आउटसोर्सिंग के लिए प्रस्तुत चार फर्मों की बैंक ईएमडी/एफडीआर जांच में फर्जी पाए जाने पर जिला प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देश पर Weaversoft Solutions Pvt. Ltd., SBNK Enterprises, AS Infratech और Gangotri Manpower & Security Agency को जेम पोर्टल पर ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई की गई। साथ ही भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू की गई है।
जिलाधिकारी के निर्देश पर बैंक दस्तावेजों का सत्यापन कराया गया था, जिसमें चारों फर्मों की बैंक ईएमडी/एफडीआर फर्जी एवं कूटरचित मिलीं। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सरकारी कार्यों में फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।