कानपुर देहात। गजनेर थाना क्षेत्र के तिलौंची गांव में बारिश के बाद आबादी के बीच करीब चार फीट चौड़ा और 12 फीट गहरा गड्ढा बन गया। गड्ढे के अंदर दो दिशाओं में सुरंगनुमा रास्ते दिखाई देने पर ग्रामीणों ने इसे मुगलकालीन सुरंग होने की आशंका जताई है।
ग्रामीणों के अनुसार, इस स्थान पर पहले प्राचीन गढ़ी हुआ करती थी। सूचना पर लेखपाल और पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया।
लेखपाल ने बताया कि यह वास्तव में सुरंग है या कोई अन्य संरचना, इसकी पुष्टि पुरातत्व विभाग की जांच के बाद ही हो सकेगी। मामले की रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजी गई है।