पोड़ैयाहाट: पोड़ैयाहाट प्रखंड कार्यालय में विकास योजनाओं पर मुखिया और पंचायत समिति सदस्यों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित
प्रखंड कार्यालय पोड़ैयाहाट में मंगलवार को मुखिया और पंचायत समिति सदस्यों के साथ विकास योजनाओं से सम्बंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई।इसकी अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी फुलेश्वर मुर्मू ने की।प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा सभी नव पदस्थापित पंचायत सचिव को अपना डिजिटल सिग्नेचर मैपिंग कराने एवं कई निर्देश दिए गए।