मवई टोल के पास एक व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार हो गया। धजरई निवासी राजू नाम का व्यक्ति महोबा से अपनी बाइक से अपने गांव की ओर आ रहा था, रास्ते में मवई टोल के पास अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह बाइक समेत नीचे गिरकर घायल हो गया। घायल का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।