राहुल गांधी के अल्मोड़ा दौरे से पहले सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, पुलिस बल को किया गया ब्रीफ
अल्मोड़ा में 4 जून को प्रस्तावित लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। एसएसपी चंद्रशेखर घोडके ने सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में सुरक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को ब्रीफ करते हुए कार्यक्रम स्थल और रूट पर त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को सतर्कता, समय पर ड्यूटी स्थल पहुंचने, प्रत्येक व्यक्ति की सघन जांच तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए।
#Almora #RahulGandhi #SecurityArrangement #AlmoraPolice #UttarakhandNews #VVIPVisit #PoliceBriefing #AlmoraUpdates