Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
कांग्रेस
चोरी
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
पटना
Policebriefing News Videos | Public App
←
Policebriefing
MORE NEWS
हल्द्वानी : पुलिस ब्रीफिंग के दौरान चढ़ा आईजी और एसएसपी का पारा, मोबाइल चलाते मिले सिपाही को लगी फटकार हल्द्वानी में 15 जून को आयोजित होने वाले कैंची धाम मेले की तैयारियों को लेकर पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक चल रही थी। बैठक में आईजी कुमाऊं निवेदिता कुकरेती, एसएसपी नैनीताल सहित जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। इसी दौरान एक सिपाही ब्रीफिंग के बीच मोबाइल फोन पर व्यस्त दिखाई दिया, जिसे देखकर आईजी और एसएसपी दोनों नाराज हो गए। आईजी निवेदिता कुकरेती ने सिपाही को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि ड्यूटी के दौरान भी मोबाइल फोन में व्यस्त रहना गंभीर लापरवाही है। वहीं एसएसपी ने भी नाराजगी जताते हुए कहा कि यह कोई मजाक का विषय नहीं है। कैंची धाम मेले जैसे महत्वपूर्ण आयोजन की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ब्रीफिंग चल रही है और सभी पुलिसकर्मियों को पूरी गंभीरता के साथ निर्देशों को सुनना चाहिए। फटकार के बाद संबंधित सिपाही को पूरी ब्रीफिंग के दौरान खड़ा रखा गया। बैठक में मेले की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बताया जा रहा है कि आगामी कैंची धाम मेले को लेकर पुलिस प्रशासन किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है और सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि ड्यूटी के दौरान अनुशासन और जिम्मेदारी सर्वोपरि रहेगी।#Haldwani #KainchiDham #PoliceBriefing #NainitalPolice #UttarakhandNews #ViralVideo
Uttarakhand, India | Jun 12, 2026
ऊना: SP अमित यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा सुनिए? #UnaUpdate #SPAmitYadav #PoliceBriefing #PressConference #Hima...
Himachal Pradesh, India | Nov 29, 2025