ध्याड़ी: डीएलएसए के निर्देश पर अधिकार मित्र ने भनोली तहसील का भ्रमण कर आगंतुकों को विधिक सहायता प्रदान की
Dhyari, Almora | Jan 6, 2025 जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर अधिकार मित्र यमुना प्रसाद ने सोमवार को दोपहर करीब 02 बजे तहसील भनोली में संचालित लीगल एंड क्लिनिक का भ्रमण किया। इस मौके पर तहसील कार्यालय पहुंचे आगंतुकों की विधिक सहायता प्रदान की गई। साथ ही ग्रामीणों को कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई। इसके अलावा साइबर अपराध, इंटरनेट और सोशल मीडिया धोखाधड़ी व घोटालों की जानकारी दी।