कुलपहाड़: कुलपहाड़ में सहकारी समिति की सदस्यता को लेकर किसान परेशान
कुलपहाड़ साधन सहकारी समिति में करीब 270 किसानों की सदस्यता को लेकर मामला सामने आया है। किसानों का कहना है कि उन्होंने वर्ष 2025 में निर्धारित शुल्क जमा कर रसीद प्राप्त की थी, लेकिन इस वर्ष लिमिट बनवाने पहुंचे तो समिति कर्मचारियों ने दोबारा शुल्क जमा करने को कहा। कर्मचारियों ने बताया कि पूर्व सचिव द्वारा शुल्क जमा नहीं किया गया है और मामले की जांच चल रही है।