अवैध शराब के विरुद्ध #आबकारी_विभाग की जिलेभर में छापेमार कार्रवाई
8 प्रकरण दर्ज, 550 किलो लाहन एवं 5.7 बल्क लीटर मदिरा जब्त, जब्त सामग्री का अनुमानित मूल्य 56 हजार रुपये
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के संग्रहण, निर्माण, विक्रय एवं परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा जिलेभर में सघन छापेमार कार्रवाई की गई।
आबकारी दल ने वृत्त जावद के ग्राम आंकली, बावल एवं मौड़ी तथा वृत्त #नीमच पश्चिम के ग्राम जीरण एवं चिताखेड़ा और वृत्त सिंगोली के ग्राम लक्ष्मीपुरा एवं आंबानाका में अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की। इसके साथ ही नीमच-महू हाईवे पर स्थित विभिन्न होटल एवं ढाबों पर भी संयुक्त रूप से जांच एवं कार्रवाई की गई। इनमें सावंलिया ढाबा, कालिका ढाबा, विपुल बना का ढाबा, 24×7 रेस्टोरेंट, होटल रजवाड़ी, जय मां अम्बे ढाबा एवं नीमच रॉयल फैमिली ढाबा शामिल हैं।
जिलेभर में की गई कार्रवाई के दौरान मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के अंतर्गत कुल 8 प्रकरण दर्ज किए गए। कार्रवाई में कुल 550 किलोग्राम लाहन, 3 लीटर हाथ भट्टी मदिरा तथा 2.7 बल्क लीटर देशी शराब जब्त की गई। जब्त सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 56 हजार रुपये आंका गया है।
इसी क्रम में मंदसौर-मनासा मार्ग पर नाका लगाकर संदिग्ध वाहनों की जांच भी की गई। आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के संग्रहण, निर्माण, विक्रय एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए जिले में सतत निगरानी एवं कार्रवाई जारी है।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Home Department of Madhya Pradesh
#neemuch
4 views | Neemuch, Madhya Pradesh | Nov 2, 2026