राष्ट्रीय एकता दिवस पर शासकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने ली एकता की शपथ
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर जिले के शासकीय विद्यालयों में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर शासकीय हाई स्कूल आलोरी एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कदवासा में सामूहिक शपथ कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने तथा देशवासियों के बीच आपसी सद्भाव एवं भाईचारे की भावना को मजबूत करने की शपथ ली। साथ ही राष्ट्र की एकता के लिए समर्पित रहने और देश की आंतरिक सुरक्षा में अपना योगदान देने का संकल्प भी लिया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन, व्यक्तित्व एवं कृतित्व से परिचित कराया गया। शिक्षकों ने राष्ट्र के एकीकरण में उनके ऐतिहासिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सामाजिक समरसता का महत्व बताया।
कार्यक्रम में विद्यालयों के शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department of School Education, Madhya Pradesh
#राष्ट्रीय_एकता_दिवस #NationalUnityDay #RashtriyaEktaDiwas #neemuch
Neemuch, Madhya Pradesh | Oct 31, 2026