जनजातीय गौरव, संघर्ष और बलिदान को नमन!
भगवान बिरसा मुंडा जी की 151वीं जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस पर कोरिया जिले के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विद्यार्थियों एवं नागरिकों ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के वर्चुअल संबोधन को सुना।
प्रधानमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम, संस्कृति संरक्षण और देश के विकास में जनजातीय समाज के अतुलनीय योगदान को याद करते हुए उनकी गौरवशाली विरासत को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
कल 16 नवंबर को खरवत में जिला स्तरीय समारोह आयोजित होगा, जिसमें प्रभारी मंत्री श्री रामविचार नेताम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। समारोह में जनजातीय लोककला, संस्कृति, पारंपरिक व्यंजन एवं हस्तशिल्प की झलक देखने को मिलेगी।
आइए, जनजातीय नायकों के संघर्ष, साहस और गौरवशाली विरासत को नमन करें।
#जनजातीय_गौरव_दिवस #भगवान_बिरसा_मुंडा #JanjatiyaGauravDiwas #JanjatiyaGauravDiwas
#janjatiyagauravdiwas2026