अन्नदाताओं का सम्मान, धान खरीदी का शुभारंभ!
तिलक लगाकर, पुष्पहार पहनाकर और मिठाई खिलाकर किसानों का सम्मान करते हुए कोरिया जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का शुभारंभ किया गया।
बैकुंठपुर विधायक श्री भईया लाल राजवाड़े ने मनसुख धान उपार्जन केंद्र में खरीदी की शुरुआत की। जिले में पहले दिन कुल 283 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई।
किसानों की सुविधा के लिए जिले के सभी 24 उपार्जन केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
#धान_खरीदी_2026 #किसान_हितैषी_सुशासन #KoreaDistrict #जिला_प्रशासन_कोरिया