#भरतपुर। बयाना में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और प्रशासनिक अधिकारियों की तैयारी पूर्ण हो गई है। तैयारियों की समीक्षा करने पहुंचे गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म की मौजूदगी में आयोजित बैठक के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के 138वें एपिसोड का सीधा प्रसारण भी सुना। इस दौरान कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना, जिसमें पीएम मोदी ने वर्ष 2016 में हुई सर्जिकल स्ट्राइक का स्मरण करते हुए आतंकवाद के खिलाफ भारत की सख्त और स्पष्ट नीति का जिक्र किया। कार्यक्रम सुनने के पश्चात कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने और राष्ट्र सुरक्षा के प्रति एकजुटता का संकल्प जताया।