क्षेत्र की मायॅल नगरी तिरोड़ी मेंं केन्द्रीय विद्यालय की तार फेंसिग में आए करंट की चपेट में आने से कथित तौर एक पालतू मवेशी भैंस की मौत हो गई। घटना मंगलवार की सुबह करीब 09 बजे के आस-पास की बताई जा रही है। वार्ड क्रमांक 14 निवासी पशु मालिक कैलाश सोनवाने का दावा है कि केंद्रीय विद्यालय की फेंसिंग में आए करंट की चपेट में आने से भैंस की मौत हुई है।