नरवल: महाराजपुर में ईको कार ने सड़क पार कर रही पांच महिलाओं को मारी टक्कर,चार की मौत एक घायल
महाराजपुर में ईको कार ने सड़क पार कर रही पांच महिलाओं को टक्कर मार दी।दुर्घटना में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।एक महिला की इलाज के दौरान मौत हुई है।डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार सिंह ने जानकारी दी,घायल महिला का उपचार निजी अस्पताल में कराया जा रहा है।शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।