नरवल: महाराजपुर में हाईवे किनारे खड़े डीसीएम में घुसी तेज रफ्तार कार, तीन लोगों की हुई मौत व दो घायल; एडीसीपी ने दी जानकारी
महाराजपुर थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे खड़े डीसीएम में तेज रफ्तार अर्टिगा कार पीछे से जा घुसी। डीसीपी पूर्वी लखन सिंह यादव ने जानकारी दी कि दुर्घटना में मौके पर ही कार सवार दो महिला और पुरुष की मौत हो गई। कार का चालक और एक बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।