नरवल: तिलसहरी खुर्द स्थित लाला कालिका प्रसाद बालिका श्रीवास्तव इंटर कॉलेज में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया
तिलसहरी खुर्द स्थित लाला कालिका प्रसाद बालिका श्रीवास्तव इंटर कॉलेज में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भारतीय सेना की इकाई गंगा टास्क फोर्स की टीम ने छात्र-छात्राओं से विलुप्त हो रहे प्राणियों के संबंध में विस्तृत चर्चा की तथा उन्हें बचाने की अपील की।