नरवल: महाराजपुर में जीटी रोड पर ब्रह्मदेव मंदिर के पास हुआ भीषण सड़क हादसा, चालक गंभीर रूप से घायल
महाराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जीटी रोड पर स्थित ब्रह्मदेव मंदिर के पास एक तेज रफ्तार एक्सयूवी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में कार चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है।थाना प्रभारी ने बताया कार चालक रामादेवी निवासी प्रमोद गंभीर रूप से घायल है, जिसको सरसौल सीएचसी से काशीराम अस्पताल रेफर किया गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।