नरवल: महाराजपुर में महिला ने वीडियो अपलोड कर मांगी इच्छा मृत्यु, पुलिस पर भी लगाए आरोप
महाराजपुर थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कानपुर पुलिस से इच्छा मृत्यु की मांग की है।महिला ने सोशल मीडिया पर अपना वीडियो अपलोड किया है।महिला का आरोप है कि एक युवक पिछले 1 वर्ष से लगातार उसके साथ गाली गलौज और अभद्रता कर रहा है। रास्ता रोक कर जान से मारने की कोशिश की है लेकिन महाराजपुर थाने की पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।