नरवल: दीपापुर में जामुन के पेड़ में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने समय रहते आग पर पाया काबू
नरवल थाना क्षेत्र के ग्राम दीपापुर में जामुन के पेड़ में आग लग गई। आग लगने की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए फायर स्टेशन नरवल से एक यूनिट घटनास्थल पर पहुंची। फायर अधिकारी ने बताया की आग को पूर्ण रूप से बुझाया गया है। समय रहते आग पर काबू पाया गया,जिससे अन्य पेड़ों में आग नहीं लग पाई। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।