डीसीपी मानेसर श्री प्रतीक गहलोत (IPS) की अध्यक्षता में अपराध समीक्षा बैठक आयोजित
लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण, अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए अधिकारियों को दिए सख्त एवं आवश्यक दिशा-निर्देश
गुरुग्राम, 29 सितम्बर 2026।
▪️ मानेसर जोन में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा के लिए आज दिनांक 29.09.2026 को पुलिस उपायुक्त मानेसर, गुरुग्राम श्री प्रतीक गहलोत (IPS) की अध्यक्षता में अपराध समीक्षा बैठक (Crime Review Meeting) आयोजित की गई। बैठक में मानेसर जोन के सभी सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) एवं थाना प्रभारी (SHO) उपस्थित रहे।
▪️ बैठक में लंबित शिकायतों, अपराधों की स्थिति, अपराध नियंत्रण, पुलिस गश्त, अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई, कानून-व्यवस्था एवं आमजन की सुरक्षा से संबंधित विभिन्न विषयों की विस्तृत समीक्षा की गई। पुलिस उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुलिसिंग को और अधिक सक्रिय, जवाबदेह एवं परिणामोन्मुख बनाया जाए तथा आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।
अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को लेकर प्रमुख दिशा-निर्देश
➡️ लंबित शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण: आमजन एवं पीड़ितों से प्राप्त शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। किसी भी शिकायत को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए तथा प्रत्येक शिकायत का नियमानुसार समयबद्ध निस्तारण किया जाए।
➡️ प्रभावी गश्त एवं पुलिस की दृश्यता बढ़ाने के निर्देश: चोरी, स्नैचिंग एवं अन्य अपराधों की रोकथाम के लिए संवेदनशील क्षेत्रों, बाजारों, प्रमुख स्थानों एवं पीक ऑवर्स में पुलिस की मौजूदगी बढ़ाई जाए। क्षेत्र में प्रभावी एवं नियमित गश्त सुनिश्चित की जाए।
➡️ अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई: अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखते हुए नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई की जाए। बेल जंपर्स एवं उद्घोषित अपराधियों (POs) की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाकर ठोस कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
➡️ बिना नंबर प्लेट एवं नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई: बिना नंबर प्लेट अथवा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की सघन जांच की जाए तथा नियमानुसार चालान/इंपाउंड सहित आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
➡️ स्पा/मसाज सेंटरों की नियमित चेकिंग: स्पा/मसाज सेंटरों की आड़ में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में ऐसे प्रतिष्ठानों की नियमित एवं प्रभावी चेकिंग सुनिश्चित करें तथा किसी भी अनियमितता के सामने आने पर नियमानुसार तत्काल कार्रवाई करें।
➡️ सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर कार्रवाई: सार्वजनिक एवं खुले स्थानों पर शराब पीने तथा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए। ऐसे स्थानों को चिन्हित कर नियमित निगरानी एवं पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
➡️ RWA एवं व्यापारिक संगठनों के साथ बेहतर समन्वय: थाना प्रभारी अपने क्षेत्र की RWA एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ नियमित बैठकें आयोजित करें। स्थानीय स्तर पर सामने आने वाली सुरक्षा संबंधी समस्याओं की जानकारी प्राप्त कर उनका प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए।
➡️ CCTV कवरेज बढ़ाने पर विशेष जोर: मुख्य चौराहों, संवेदनशील स्थानों, डार्क स्पॉट्स एवं संकरी गलियों में स्थानीय नागरिकों एवं संबंधित संस्थानों के सहयोग से अधिक से अधिक CCTV कैमरे लगवाए जाएं। साथ ही, उपलब्ध CCTV कैमरों की नियमित मॉनिटरिंग एवं आवश्यकता अनुसार उनका उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
आमजन की सुरक्षा एवं विश्वास पुलिस की प्राथमिकता
▪️ पुलिस उपायुक्त मानेसर श्री प्रतीक गहलोत (IPS) ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मानेसर जोन में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर अपराध की रोकथाम, अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
▪️ उन्होंने कहा कि आमजन की शिकायतों का संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के आधार पर समाधान करना पुलिस की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। थाना स्तर पर शिकायतकर्ताओं के साथ बेहतर व्यवहार एवं प्रभावी समन्वय स्थापित करते हुए पुलिस और आमजन के बीच विश्वास को और मजबूत किया जाए।
▪️ मानेसर पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था एवं आमजन की सुरक्षा को लेकर लगातार प्रभावी निगरानी एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
Uklana, Hissar | Sep 30, 2026