नुक्कड़ नाटक के माध्यम से देश की विकास यात्रा और 2047 के विकसित भारत का संकल्प होगा प्रस्तुतरू- मनीष कुमार ग्रोवर
- रोहतक में 2 व 3 अक्टूबर को विभिन्न स्थानों पर होगा ‘नमो सेवागाथा’ नुक्कड़ नाटक का मंचन
- ’‘नमो सेवागाथा’ के आयोजन की तैयारियों को लेकर पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने ली बैठक
- सिंचाई विश्राम गृह में हुई बैठक, नगर निगम आयुक्त व एडीसी सहित अधिकारी रहे मौजूद
रोहतक, 30 सितंबर। रोहतक में 2 व 3 अक्टूबर को विभिन्न स्थानों पर ‘नमो सेवागाथा’ नुक्कड़ नाटक का मंचन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सिंचाई विश्राम गृह में पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर निगम आयुक्त सतेंद्र दुहन तथा अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में नुक्कड़ नाटक के मंचन से संबंधित व्यवस्थाओं, स्थानों, कलाकारों, दर्शकों की सुविधा तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों को कार्यक्रम स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। ‘नमो सेवागाथा’ नुक्कड़ नाटक में देश की विकास यात्रा को विभिन्न घटनाक्रमों एवं झांकियों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। नाटक की कहानी पुराने मित्रों के पुनर्मिलन के माध्यम से आगे बढ़ती है, जिसमें उनके बचपन की यादों के साथ देश में समय के साथ हुए विभिन्न बदलावों को दर्शाया गया है। नाटक में वर्ष 2001 के गुजरात भूकंप, गुजरात के पुनर्निर्माण, वर्ष 2014 के बाद की विभिन्न घटनाओं, सर्जिकल स्ट्राइक, अंतरिक्ष क्षेत्र में उपलब्धियों, कोविड-19 महामारी एवं टीकाकरण, ऑपरेशन गंगा, डिजिटल भुगतान, जम्मू-कश्मीर में बदलाव तथा महिला सशक्तिकरण सहित विभिन्न विषयों को मंचित किया गया है।
नाटक का समापन वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प के संदेश के साथ होता है। पटकथा के अनुसार नाटक को सीमित मंच सामग्री, कागज-गत्ते के कटआउट तथा कलाकारों के अभिनय के माध्यम से प्रस्तुत किया जा सकता है।
बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने कार्यक्रम के दौरान आवश्यक समन्वय बनाए रखने तथा निर्धारित स्थानों पर व्यवस्थाओं को समय रहते पूरा करने पर जोर दिया, ताकि नुक्कड़ नाटक का मंचन सुचारू एवं प्रभावी ढंग से किया जा सके। बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन जैन, मनमोहन गोयल, विकास बंसल, अनिल स्वामी सहित पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
फोटो: 29 से 31
0 0 0 0 0 0 0 0 0 0 0 0 0
Uklana, Hissar | Sep 30, 2026