लखीसराय: विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर सदर अस्पताल से निकाली गई जागरूकता रैली
लखीसराय। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर सोमवार को सदर अस्पताल परिसर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. कुमार अमित एवं अन्य चिकित्सकों ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सोमवार के दोपहर 2:10 पर जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 31 में रविवार को लेकर कार्यक्रम का आयोजन 1 जून को किया गया।