बगोदर: खम्भरा उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय में विधालय प्रबंधन समिति का किया गठन,अध्यक्ष बने लखेन्द्र
बगोदर प्रखंड के दोंदलो पंचायत खम्भरा उत्क्रमित प्लस टू उच्च विधालय में प्रबंधन समिति की गठन को उप प्रमुख हरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को बैठक आयोजित की गई। जिसमें 25 सदस्यीय कमेटी बनाई गई। जिसके बाद सर्वसम्मति से अध्यक्ष लखेन्द्र दास व उपाध्यक्ष ललिता को चुना गया।बैठक में पर्यवेक्षक बतौर सीआरपी बबलु कुमार उपस्थित थे।