राजगढ़ी: कंसेरु गांव में बाबा बौखनाग देवता का मेला धूमधाम से मनाया गया, ग्रामीणों ने देवता से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा
बुधवार शाम 4 बजे नौगांव के कंसेरु गांव में आराध्य बौखनाग देवता का मेला ग्रामीणों धूमधाम से मनाया। इस दौरान ग्रामीणों ने बाबा बौखनाग की विशेष अर्चना की। साथ ही देवता को हरियाली,चुनरी व श्रीफल चढ़ा कर मन्नतें मांगी। इस मौके पर बाबा बौखनाग के देव माली संजय डिमरी और माता भटासीण के देव माली चंद्रमोहन सिंह से ग्रामीणों ने सुख समृद्धि का आशीर्वाद लिया।