राजगढ़ी: गाड़ी में हूटर लगाकर वीआईपी बनने का शौक, पुलिस ने काटा चालान
यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोबाटा के पास उत्तरप्रदेश निवासी एक युवक अपने प्राईवेट वाहन पर हूटर बजाते हुये जा रहा था, यातायात पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान उक्त वाहन को रोककर हूटर लगाने की अनुमति मांगी गयी तो उनके पास कोई अनुमति नहीं थी, उक्त वाहन चालक के खिलाफ चालानी कर मौके पर हूटर को हटाया गया तथा दोबारा ऐसा न करने की हिदायत दी गयी ।