बाबई: कुचबंदिया मोहल्ले में 27 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों के चलते घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या पुलिस ने किया मर्ग कायम
पुलिस के मुताबिक माखननगर के कुचबंदिया मोहल्ले में 27 वर्षिय युवक ने बुधवार को अज्ञात कारणों के चलते घर मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक युवक का नाम बलराम पिता छोटेलाल बताया जा रहा है। युवक ने किन कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या की है। इसका कारण अभी स्पष्ट हो नहीं हो पाया। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।