नौगढ़: करवनिया बंधी में डूबने से कक्षा 5 के छात्र की हुई दर्दनाक मृत्यु, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा मोर्चरी हाउस
करवानिया बंधी में नहाते समय डूबने से कक्षा 5 के छात्र की दर्दनाक मृत्यु हो जाने से गांव में मातम का माहौल फैल गया। मजगावा गांव निवासी अनिल कुमार मौर्य का पुत्र शिवम उम्र 11 वर्ष करवनिया बंधी में अपने साथियों के साथ नहाने गया था नहाते वक्त गहरे पानी में चला गया उसके साथियों ने शोर किया तो आसपास के लोगों ने उसे बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी।