सवाई माधोपुर: मतदान प्रतिशत बढाने के उद्देश्य से उप जिलानिर्वाचन अधिकारी जगदीश आर्य की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित
लोकसभा आम चुनाव-2024 के दौरान मतदान प्रतिशत बढाने के उद्देश्य से उप जिला निर्वाचन अधिकारी जगदीश आर्य के सानिध्य में लगभग इक्कीस से ज्यादा विभागों की कन्वर्जेंस बैठक का आयोजन सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ। जिला नोडल अधिकारी स्वीप प्रकोष्ठ ने कहा कि हमारा प्रयास रहना चाहिए कि मतदाता सूची में पंजीकृत मतदाता मतदान दिवस के दिन शत-प्रतिशत मतदान हो।