जिला विशेष न्यायालय पॉस्को सवाई माधोपुर ने नाबालिग पीड़िता का अपहरण कर सामुहिक दुष्कर्म करने के एक आरोपी जमानत याचिका खारिज की है। कोर्ट ने आरोपी राकेश पुत्र हरिकेश मीणा निवासी इन्दावा थाना लालसोट जिला दौसा का जमानत याचिका खारिज की है। आरोपी को 15 मार्च 2024 को गिरफ्तार किया था।आरोपी तभी से न्यायिक अभिरक्षा में है।