जिले में अवैध खनन परिवहन की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कुंडेरा थानाधिकारी श्रवण पाठक के नेतृत्व में गस्त के दौरान बनास नदी की तरफ से कीरो की ढाणी पढ़ाना से एक ट्रैक्टर ट्रॉली जिसमें अवैध बजरी भरी हुई मिली जिसको पुलिस ने रुकवाया तो पुलिस की गाड़ी को देखकर चालक मौके से फरार हो गया और ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर भाग गया। ट्रैक्टर ट्राली को जप्त किया।