गिरिडीह: बकाया वेतन की मांग को लेकर नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन
बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम कार्यालय के बाहर शुक्रवार को 11 बजे से कई घंटों तक प्रदर्शन किया।बताया गया कि दुर्गा पूजा के पांच दिन बीत जाने के बाद भी नगर निगम के सफाई कर्मचारियों का जब वेतन भुगतान नहीं हुआ तो आज सभी सफाई कर्मी आक्रोशित हो गए ओर नगर निगम के कार्यालय पहुंचकर जमकर प्रदर्शन किया।