चूरू: सुराणा हवेली के पास संदिग्ध हालत में मिले व्यक्ति को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार, भागने की कोशिश कर रहा था
Churu, Churu | Jan 15, 2025 चूरू शहर के सुराणा हवेली के पास संदीप हालत में मिले एक व्यक्ति को कोतवाली पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली थाने के हेड कांस्टेबल सुभाष चंद्र ने शाम 7:00 बजे करीब जानकारी देते हुए बताया कि गुजरात के राजकोट निवासी दुर्लभ को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति सुराणा हवेली के पास संदिग्ध हालत में घूम रहा है।