चूरू: गांव गाजसर में पतंग उड़ाते हुए हादसे का शिकार हुआ युवक, जिला अस्पताल लाया गया
Churu, Churu | Jan 15, 2025 चूरू के गाजसर गांव में पतंग उड़ाते वक्त एक युवक हादसे का शिकार होकर गम्भीर घायल हो गया। घायल को चूरू के राजकीय भरतिया जिला अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लाया गया, जहां चिकित्सकों व नर्सिंग स्टाफ ने उसका इलाज शुरू किया। सूचना के बाद अस्पताल चौकी पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई।