चूरू: सरदारशहर के मदीना कॉलोनी में 65 वर्षीय महिला से हुई मारपीट, नायक समाज ने एसपी दफ्तर पहुंचकर दिया ज्ञापन
Churu, Churu | Jan 15, 2025 चूरू जिले की सरदारशहर तहसील के मदीना कॉलोनी में 65 वर्षीय महिला से मारपीट करने के मामले में बुधवार को नायक समाज द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई। यहां नायक समाज के द्वारा एसपी दफ्तर पहुंचकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया गया और एसपी जय यादव को मांगों के समर्थन में ज्ञापन दिया गया। मारपीट की इस घटना का वीडियो भी वायरल हो चुका है।