चूरू: ढांढण धाम में रजत जयंती बसंतोत्सव का आयोजन होगा, बजाज गेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता में दी गई जानकारी
Churu, Churu | Jan 15, 2025 ढांढण धाम में अखिल भारतीय बसंत उत्सव परिवार की ओर से रजत जयंती बसंतोत्सव मनाया जा रहा है। श्रीढांढण शक्ति भक्त मण्डल चूरू के पदाधिकारियों ने बुधवार को दिन में 2 बजे प्रेस वार्ता मे बताया कि दिव्य ज्योत, रथ यात्रा के माध्यम से सम्पूर्ण भारत भ्रमण करते हुए 21 जनवरी मंगलवार को सुबह 10 बजे चूरू श्री धोली शक्ति दादी मंदिर, पंखा रोड पहुंचेगी।