चूरू: एसपी जय यादव ने पुलिस लाइन में पुलिस जवानों की सम्पर्क सभा में समस्याएं सुनीं
Churu, Churu | Jan 15, 2025 चूरू एसपी जय यादव ने बुधवार को पुलिस लाईन में पुलिस जवानों की सम्पर्क सभा का आयोजन किया। सम्पर्क सभा में एडिशनल एस पी लोकेन्द्र दादरवाल सहित जिले के पुलिस अधिकारी, वृताधिकारी, थानाधिकारी व जिले के थानों सें पुलिसकर्मी, यातायात व आर एसी के जवान उपस्थित रहे। कार्यालय की ओर से शाम 5 बजे जारी प्रेस नोट में सम्पर्क सभा की जानकारी दी।