पटना ग्रामीण: आज पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का 78वां जन्मदिन, राबड़ी आवास पर परिवार के साथ काटा केक
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का आज 78 वां जन्मदिन है। ऐसे में मंगलवार और बुधवार की मध्य रात्रि करीब 12:00 बजे लालू प्रसाद यादव ने केक काटा। मौके पर लालू प्रसाद यादव के साथ उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटी मीसा भारती के साथ बच्चे भी मौजूद रहे।