पटना ग्रामीण: राबड़ी आवास के बाहर राजद नेता ढोल-नगाड़ों पर नोटों की गड्डी के साथ नाचे, 78 किलो का लड्डू भी पहुंचा
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के 78वें जन्मदिन पर राजद के नेता और कार्यकर्ता अलग-अलग तरह से अपने अंदाज में जश्न मना रहे हैं। बुधवार सुबह करीब 8:00 बजे राजद नेता ढोल नगाड़े की धुन पर हाथों में नोटों की गड्डी लिए खूब थिरकते नजर आए। इतना ही नहीं लालू प्रसाद यादव के 78वें जन्मदिन पर 78 किलो का लड्डू भी राबड़ी आवास पर मंगवाया गया।