उधवा: छठ महापर्व के तीसरे दिन उधवा प्रखंड के विभिन्न इलाकों के छठ घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
लोक आस्था एवं सूर्य उपासना का महापर्व छठ पूजा के तीसरे दिन रविवार को अपराह्न करीब 4 बजे क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान छठ घाटों पर आस्था का जनसैलाब देखने को मिला।