चित्तौड़गढ़ में पुलिस ने देशभर की 101 साइबर ठगी शिकायतों से जुड़े एक बैंक खाते का खुलासा किया है। शुरुआती जांच में सामने आया कि ‘सोलफेव ट्रांसपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड’ के नाम से खोले गए खाते में ठगी की रकम जमा होकर विभिन्न अकाउंट्स में ट्रांसफर की जा रही थी। यह खाता वर्ष 2025 तक सक्रिय रहा और अब तक करीब 60 लाख का ट्रांजैक्शन किया।