मुगलसराय: मुगलसराय में विधायक रमेश जायसवाल ने क्षेत्रीय जनता की समस्याएं सुनीं
मुगलसराय में विधायक रमेश जायसवाल ने आज गुरुवार दोपहर करीब 03 बजे को अपने कार्यालय मुगलसराय में क्षेत्र की जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से लोग अपनी समस्याएं लेकर विधायक के पास पहुंचे। वही विधायक ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों से वार्ता की और जल्द निस्तारण के निर्देश दिए।