लखीसराय: लखीसराय जिले में रसोई गैस की उपलब्धता की जांच की गई
मध्य पूर्व में चल रहे तनाव की वजह से देश भर में एलपीजी आपूर्ति प्रभावित हो रही है. प्रशासन द्वारा लगातार एलपीजी की उपलब्धता की जांच की जा रही है.ताकि कालाबाजारी को रोका जा सके. लखीसराय प्रशासन द्वारा इसे लेकर बुधवार अपराह्न 3:24 बजे प्रेस ब्रीफ में जानकारी साझा किया गया. जिसके मुताबिक जिले के 16 गैस एजेंसी में कुल 4582 रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध है.