औरंगाबाद पहुंचे यूपी के कैबिनेट मंत्री धर्मवीर प्रजापति, छात्र सम्मान समारोह में लिया हिस्सा
औरंगाबाद टाउन हॉल में रविवार को कुम्हार सम्मान समिति के बैनर तले छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री धर्मवीर प्रजापति शामिल हुए। समिति के सदस्यों ने उन्हें पुष्पमाला, अंगवस्त्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने कहा कि औरंगाबाद के लोगों ने जो सम्मान दिया है, वह अद्वितीय है। कुम्हार समाज द्वारा मेधावी छात्रों के सम्मान में किया गया यह आयोजन बहुत सराहनीय है, इससे बच्चों में पढ़ाई के प्रति जिज्ञासा बढ़ती है।