पटना।केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पटना में देर रात मीडिया से बात करते हुए विपक्ष और मौजूदा राजनीतिक हालात पर बड़ा बयान दिया है।मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि विपक्ष को जनता पर भरोसा नहीं है। वो 140 करोड़ जनता पर भरोसा न करके सिर्फ पार्लियामेंट पर भरोसा कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कई राज्यों में 40 साल से जनता ने उन्हें मौका नहीं दिया है और इस बार भी जनता सबक सिखा देगी।
तेजस्वी यादव के प्रचार पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि तेजस्वी के आने से कोई तूफान नहीं आने वाला, जनता सब जानती है।