औरंगाबाद। मदनपुर मुख्य बाजार गेट के सामने GT रोड पर शनिवार को रात बड़ा हादसा टल गया। एक 18 चक्का ट्रेलर पर लदे लोहे के तार के बड़े-बड़े बंडल अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गए।वीडियो में साफ दिख रहा है कि 3-4 बड़े कॉइल GT रोड पर बिखरे पड़े हैं और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई है। गनीमत रही कि उस समय पीछे से कोई वाहन नहीं आ रहा था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद GT रोड पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी और जाम की स्थिति बनी रही। सूचना पर पुलिस पहुंची है।