शिवहर: दीपावली और छठ पर्व में नकली मिठाई बेचने वाले दुकानदार पर होगी कार्रवाई, डीएम ने दी चेतावनी
डीएम विवेक रंजन मैत्रेय आज दोपहर 02 बजे बताया है कि आगामी दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला प्रशासन तैयारी शुरू कर दी है. उन्होंने बताया है कि दीपावली और छठ में नकली मिठाई बेचने वाली दुकानदारों पर छापामारी की जाएगी और कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने वरीय अधिकारी और ड्रग्स विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह होटल में छापामारी अभियान चलाए और कार्रवाई करे।