शिवहर: एसपी ने कार्यालय में जनता दरबार का किया आयोजन, 8 लोगों की समस्याओं का किया समाधान
एसपी शैलेश कुमार सिन्हा आज सोमवार को दोपहर 1:30 बजे बताया कि जनता दरबार का आयोजन किया गया है. जहां आठ लोगों की समस्या को बारी-बारी से सुनकर समाधान किया गया है. आज के जनता दरबार में भूमि विवाद, आपसी विवाद, मारपीट की समस्या को सुनकर समाधान की है. थाना अध्यक्ष को निर्देश दिया कि थाना स्तर पर सीओ के माध्यम से भूमि संबंधित मामलों पर अधिक से अधिक सुनवाई कीजिए।