शिवहर: तरियानी छपरा में बाढ़ से 1602 हेक्टेयर कृषि भूमि प्रभावित, फसल क्षति दिवाली से पहले मिलेगी: एसडीएम
एसडीएम अविनाश कुणाल ने आज सोमवार को दोपहर 02 बजे बताया है कि शिवहर जिले के तरियानी छपरा में इस बार बागमती नदी ने अपना कहर ढाया था. जिससे भीषण बाढ़ आई थी. उन्होंने ने बताया कि चार पंचायत में 1602 हेक्टेयर कृषि भूमि बाढ़ के पानी से प्रभावित हुआ है. एसडीएम अविनाश कुणाल ने बताया है कि दीपावली से पहले सभी किसानों को बाढ़ से हुई फसल क्षति की मुआवजा राशि दिया जाएगा।