लालगंज: गंगहर जंगल में तेंदुए ने पशुपालक पर किया हमला, 10 मिनट तक जूझता रहा पशुपालक, महिला वाचर की बहादुरी से बची जान
ड्रमंडगंज के बबुरा रघुनाथ सिंह गांव के गंगहरजंगल में गुरुवार दोपहर बाद करीब 1:00 बजे एक पशुपालक पर तेंदुए ने हमला कर पशुपालक को लहुलुहान कर दिया। करीब 10 मिनट तक पशुपालक तेंदुए से जूझता रहा। मौके पर मौजूद महिला वन वाचर की हिम्मत से पशुपालक की जान बची। बबुरा रघुनाथ सिंह गांव के सझिया बस्ती निवासी केवला शंकर भैंस चराने के बाद सुखनई नदी में पानी पिलाने गया था।